मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से तारिया सिंह अलावे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से पाटी तहसील के ग्राम पंचायत सिन्धी के निवासी नानी डावर से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 05/03/2021 को उनके पति प्रकाश डावर द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी नानी डावर का आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। इस खबर के प्रसारित होने के बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को साझा किया ,सी एस सी सेंटर के अधिकारी से बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि नानी डावर का आयुष्मान कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से नानी डावर बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।