मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से अशोक निकुम निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मदरसा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2022 के आवेदन भरने की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो गई है इसके लिए आवेदन 25 मार्च तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर अधिकृत अध्ययन केंद्रों के माध्यम से भरे जाएंगे आवेदन में संशोधन 30 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन की हार्ड कॉपी पीएल मूल अंकसूची के साथ 8 अप्रैल तक भेजना है विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए अधिकृत अध्ययन केंद्र से संपर्क करना होगा
