मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से अशोक नीकुम निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की इसमें पीएम ने किशोरों के वैक्सीनेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया जिला स्तर पर पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की मजबूती सुनिश्चित करने को कहा है पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री ने संक्रमण रोकने के लिए मास्क के प्रभावी उपयोग फिजिकल डिस्टेंसिंग हल्के और बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए होम आइसोलेशन प्रभावी तरीके से लागू करवाने का निर्देश भी दिया
