मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से सखा राम जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से मेनका बाई जी से साक्षात्कार लिया है ।जिसमें उन्होंने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थय वाणी की नियमित श्रोता है, निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर चल रहे कार्यक्रमों को सुनने के बाद साफ सफाई और हाथों को धोने का खास ध्यान रखती हैं पहले वह ऐसा नहीं करती थी परन्तु अब ऐसा करती हैं बाहर जब जाती है तो दुरी बना कर रहती हैं और घर आने पर अपने हाथों को धोती हैं। उन्होंने बताया की निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की जानकारी से उन्हें काफी लाभ हुआ है ।जानकारी देने के लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।