मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी क्षेत्र से अंकिता सोलंकी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बड़वानी जिला के पाटी क्षेत्र निवासी नीलम जी साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 21/12/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आईडी नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता अंकिता सोलंकी जी ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ है कि नीलम जी का आईडी बन गया है। समस्या का समाधान होने से नीलम जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।