मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के निवासी मधुबाला अलावे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ दिन पहले उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता कोमल अलावे जी ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया और सम्बंधित अधिकारी से बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि मधुबाला जी का आयुष्मान कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से मधुबाला जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।