बड़वानी कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने जिले के एनआरसी केन्द्रों में भर्ती बच्चों को घर लौटने के दौरान दिये जाने वाले पौष्टिक लड्डू वितरण के द्वितीय चरण में राजपुर के हटबैड़ी पहुंचकर लड्डू वितरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराजसिंह भी थे। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आरएस गुण्डिया से प्राप्त जानकारी अनुसार 01 नवंबर को प्रारंभ किये गये इस अभियान के द्वितीय चरण में 17 नवंबर को सम्पूर्ण जिले के 6 एनआरसी केन्द्रों के 518 बच्चों को 15.5 क्विंटल ड्राय फू्रट के लड्डू वितरित किये जा रहे है। उन्होने बताया कि एनआरसी केन्द्र में भर्ती बच्चे 14 दिन पश्चात् जब घर वापस जाते है तो उन्हे घर पर पौष्टिक लड्डू मिले इसके लिए 200 ग्राम प्रतिदिन के मान से ड्राय फ्र्रूट के लड्डू दिये जाते है। 45 दिन की इस योजना में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण दो बार एनआरसी केन्द्रों में बुलाकर किया जाता है।
