आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश निर्माण 2020 योजना अंतर्गत युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय परिसर राजपुर में 23 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला लगेगा जिला रोजगार अधिकारी टी एस डुडवे ने बताया मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों के नियोजको द्वारा विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा
