करोना के बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है इसका दूसरा डोज लगाने को लेकर लोग गंभीर नहीं दिख रहे हैं वैक्सीनेशन केंद्रों पर भीड़ नजर नहीं आ रही है दूसरे डोज का लक्ष्य दिसंबर तक पूरा करना है ऐसे में आज से फिर महा अभियान शुरू किया जा रहा है अभियान के तहत 10 नवंबर से 4 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को वैक्सीनेशन किया जाएगा इससे पूर्व की तरह स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों के अफसर व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है विभागों ने सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जाएगा महा अभियान को लेकर एसडीएम तपस्या परिहार ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अफसरों को कर्मचारियों की बैठक ली लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए नोडल अधिकारियों को निगरानी रखने व लोगों के वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने की बात कही
