मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला के निवासी रियान जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 17/07/2021 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी का आधार कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता तार सिंह अलावे ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुँचाया। इसका असर यह हुआ है कि रियान जी पत्नी का आधार कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से रियान जी बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।