शासन द्वारा राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति के लिए चयन परीक्षा का आयोजन रविवार को उत्कृष्ट स्कूल में हुआ इसमें कक्षा 7 व आठवीं के विद्यार्थी सम्मिलित हुए चयन परीक्षा के लिए 92 बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे इसमें से 57 बच्चों ने परीक्षा दी परीक्षा का समय 3 घंटे का रहा 90 प्रश्नों में से 35 विज्ञान के व 35 सामाजिक विज्ञान व 20 प्रश्न गणित के सम्मिलित थे विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच वह फोटो का मिलान करके प्रवेश दिया गया
