वर्तमान में डेंगू चिकनगुनिया के प्रकोप को देखते हुए जिले में बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है मच्छर की उत्पत्ति स्थल जैसे गमले कूलर टायर पुराने टायर सीमेंट की टंकियों में कई दिनों से जमा पानी को खाली करें जिससे कि डेंगू चिकनगुनिया के लारवा को पनपने से रोका जा सके यह बात जिला मलेरिया अधिकारी डॉ वसीम शेख ने की उन्होंने बताया सावधानी रख डेंगू चिकनगुनिया से बचा जा सकता है डेंगू का लारवा साफ पानी में होने के कारण घरों के अंदर ही पाया जाता है सप्ताह में एक बार बर्तनों को खाली करें जिससे डेंगू के मच्छर के जीवन चक्र को तोड़ा जा सके उन्होंने बताया बुधवार से डेंगू से बचाव के लिए घरों में सफाई अभियान सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चलाया जाएगा धन्यवाद
