मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला के पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पलवट की निवासी दुगली बाई ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की उनके पति वेगरीया की कोरोना काल मे कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई थी। और उनको शासन की तरफ से किसी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई थी. इस कारण दुगली बाई को परिवार का पालन पोषण करने मे बहुत ही मुश्किल का सामना करना पड़ा। दुगली बाई ने बताया की उनको दो वक़्त का भोजन भी बराबर नही मिल रहा था.इस समस्या को उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 28/06/2021को प्रसारित किया था।इसके बाद मोबाईल वाणी के संवाददाता आदरणीय रोहन और अमरजीत जी की पहल व मदद से और ग्राम वाणी की तरफ से दुगली बाई को 3000/-रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। जिससे उनको परिवार का पालन पोषण करने मे काॅफी मदद मिली और उस राशि से दुगली बाई ने घर का पुरा राशन खरीद लिया है और अब वे खुशी से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है। इस मदद के लिए दुगली बाई ने ग्राम वाणी संस्था को और रोहन सर और अमरजीत सर को उनके इस सराहनीय पहल व मदद के लिए दिल से धन्यवाद दिया।