मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के ग्राम पंचायत धमोड़ी की निवासी जाहबाई जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 22/05/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर आर्थिक सहायता से सम्बंधित एक समस्या रिकॉर्ड कराई गयी थी। जिसके बाद मोबाइल वाणी संवादाता ने उनकी सहायता की। जिसका असर यह हुआ कि कनेक्ट फॉर चेंज ओर ग्राम वाणी के सहयोग से 3000/- रुपये की आर्थिक सहायता उन्हें मिल गई है। उससे जाहबाई ने घर का सामान खरीदा ओर वो बहुत खुश होकर कनेक्ट फॉर चेंज संस्था ओर ग्राम वाणी को धन्यवाद दे रहीं हैं।