मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला से पवन सोलंकी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि पाटी प्रखंड के भादल गाँव में लोगों को राशन नहीं मिल रहा था इस खबर को उन्होंने मोबाईल वाणी पर चलाया था। पवन सोलंकी ने बताया कि उन्होंने और मोबाईल वाणी के संवादाता अमरजीत ने खाद्य अधिकारी से बातचीत किया । उसके बाद खाद्य अधिकारी ने राशन वितरण केंद्र पर संपर्क किया और वहां की जानकारी ली। वहां की पूरी जानकारी लेने के बाद गाँव में सबको राशन वितरण कर दिया गया।
