उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला से मधु मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि नीलिमा की कहानी सुनी जिसको सुन कर अच्छा लगा ,इस कहानी में बताय गया कि अगर हम किसी की तरफ आकर्षित होते है तो वाग गलत बात नहीं है। दो लड़की और दो लड़कों की भी अच्छी दोस्ती हो सकती है। प्यार करना गलत बात नहीं है। हम अपने माता पिता भाई बहनो और सहेली से भी प्यार करते है। जरुरी नहीं कि प्यार का मतलब गलत हो ,लोग प्यार शब्द का मतलब गलत समझते है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला के भोजीपुर से सरोज मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती है की उन्हों ने नीलिमा की कहानी को सुना है कहानी सुनकर उन्हें प्रेरणा मिली है वह और उनके परिवारवाले सभी नीलिमा की कहानी सुनते है। उन्होंने बताया कि अभी जो कहानी में ट्रांसजेंडर पर बात की जा रही है उसे सभी लोग अच्छे से समझ रहे हैं ,लड़का और लड़की के अतिरिक्त जो ट्रांसजेंडर है उसको भी सभी लोग सम्मान दे रहे हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला के भोजीपुर से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती है कि जो कहानी चल रही है उससे उन्हें काफी प्रेरणा मिली। उनके पड़ोस में भी एक ट्रांसजेंडर है लेकिन जब से कहानी सुनी हैं तब लोगों को बताया तो अब सभी लोग उनसे अच्छे से बात करते हैं और उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला के हदियापुर से शबीना ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे उड़ान किशोरी सेंटर में पढाई करती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें नीलिमा की कहानी बहुत अच्छी लगी। नीलिमा की कहानी सुनने से उन्हें थर्ड जेंडर के साथ समाज में होने वाले भेदभाव के बारे में पता चला। समाज उनका मज़ाक उडाता है। उन्हें किन्नरों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत बुरा लगता है। वे किन्नरों की सहायता करना चाहती हैं। वे भी इंसान होते है उनकी भी इज़्ज़त करनी चाहिए। उन्हें नीलिमा की कहानी से बहुत सीख मिली है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला के हजियापुर से गुलाफ्शां ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे उड़ान किशोरी सेंटर में पढाई करती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें नीलिमा की कहानी बहुत अच्छी लगी। नीलिमा की कहानी सुनने से उन्हें थर्ड जेंडर के साथ समाज में होने वाले भेदभाव के बारे में पता चला। समाज उनका मज़ाक उडाता है। लेकिन वे किन्नरों की सहायता करनी चाहती है उन्हें समाज में अधिकार दिलवाना चाहती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के महोबा जिला से कोमल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जो व्यक्ति ट्रांस होता है तो इसमें उसका तो कोई दोष नहीं होता है। फिर भी समाज में उसे अलग नज़रिये से क्यों देखा जाता है ? किन्नरों को भी समाज में इज्जत देनी चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के महोबा जिला से कल्पना मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि नीलिमा की कहानी सुनी जिसमे बताया गया की अगर हम लड़का बन कर रहना चाहते है तो रह सकते है,क्योंकि ये हमारा अधिकार भी है और इच्छा भी है ,इसमें हमे कोई रोक टोक नहीं कर सकता है। इसके लिए हमे अपनी सोच को बदलना होगा की जो जैसे चाहे रह सकता है समाज में सबको अपने तरीके से रहने और जीने का अधिकार है।