उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला के हजियापुर से तरन्नुम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सभी माँ बाप को यह सोचना चाहिए कि बेटा हो या बेटी दोनों को बराबर का अधिकार देंगे। और दोनों को ही अच्छे से पढ़ाएंगे जिससे उनका भविष्य अच्छा हो सके।

उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला से आनम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उन्हें पढ़ने का शौक है। वह कहती है कि हमें पढ़ाई को समझना चाहिए और दूसरे को समझाना भी चाहिए। लड़को की तरह लड़की को भी पढ़ने का हक़ है।अब लड़की को भी पढ़ाया जाता है जबकि पहले नहीं पढ़ाते थे।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला से सानिया कही मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि प्यार एक आग का दरिया है। प्यार में इंसान अपनी जान तक दे देता है।प्यार किसी से भी हो जाता है फिर चाहे वह माता -पिता तथा फ्रेंड कोई भी हो।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बरेली से एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि प्यार एक आकर्षण है जो जिंदगी में हर एक लड़की को होता है। किसी को देखकर प्यार आना,एक अच्छी फीलिंग आना,कुछ अच्छा ना लगना ये प्यार है। अगर शादी हो और शादी में प्यार नहीं है तो शादी करना ही बेकार है क्योकि बिना प्यार वाली शादी के रिश्ते चलते ही नहीं है। बहुत जल्दी टूट जाते हैं और जिस रिश्ते में प्यार होता है वह रिश्ता अंत तक जाता हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला के हदियापुर से अंशिका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि किसी भी रिश्ते में प्यार का होना बहुत जरूरी है। जिस रिश्ते में प्यार नहीं होता है वह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिकता है। यह ज़रूरी नहीं के प्यार सिर्फ लड़का और लड़की में ही होगा। भाई बहन, माँ बाप, दोस्त सभी रिश्ते में प्यार होता है

उत्तरप्रदेश राज्य के ग्राम घमौरा खंजन से पूजा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि कड़ी संख्या तीन की कहानी इन्हे बहुत अच्छी लगी और अब यह भी अपने घर परिवार और आस पड़ोस में बताती है कि प्यार क्या चीज है। सभी का सम्मान करना चाहिए ,सभी को अपना समझना चाहिए और उनकी भावनाओ की इज्जत करनी चाहिए

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला के हजियापुर से अलमीश मेरी पंचायत मेरी शक्ति के माध्यम से यह कहती हैं कि नीलिमा की कहानी के माध्यम से उन्हें यह पता चला की जिस प्रकार लड़कियों के साथ भेद भाव किया जाता है। यह बहुत ही गलत है। अगर कोई भी लड़की किसी भी लड़की या लड़के के साथ प्यार करती हैं, तो उन्हें समाज में गलत नजर से देखा जाता है। उन्होंने यह बताया कि लड़कियों को भी अधिकार है अपनी राह खुद चुनने का। इसलिए हमें लड़कियों के साथ भेद भाव नहीं करनी चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला से कौशल्या मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है कि उनको नीलिमा की कहानी सुनना अच्छा लगता है उन्हों ने बताया कि उनके पड़ोस में एक लड़की दूसरी लड़की से बहुत प्यार करती थी दोनों एक साथ रहती एक साथ सोती एक साथ खाना खाती साथ में स्कूल जाती जो उनके घर वालों को अच्छा नहीं लगा। जब एक लड़की की शादी हो गयी कुछ दिनों तक तो वह अपने ससुराल में रही और फिर भाग आयी तो दोबारा गयी नहीं और दूसरी वाली लड़की ने शादी ही नहीं किया और अब दोनों अपने अपने घरों पर रह रही हैं।गांव वाले उन्हें देख कर गलत गलत बातें किया करते हैं।अब वो दोनों लड़कियां जब कभी बाजार जाती हैं तो एक दूसरे से मिला करती हैं।