इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सन्देश बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार देश के सभी आधार कार्ड धारकों को 4 लाख 78 हजार रुपये का लोन दे रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बीतें दिनों मीडिया में एक खबर ने काफी चर्चाएं बटोरी, जिसमें दावा किया गया कि संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session of Parliament) में ऐसा बिल लाया जाएगा, जो भारत की खूफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) को एफआईआर दर्ज करने, मामले की जांच करने और लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने का अधिकार प्रदान करेगा. इंटेलिजेंस ब्यूरो, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत देश की घरेलू आंतरिक सुरक्षा और काउंटर-इंटेलिजेंस एजेंसी है. बताते चलें कि इस साल संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने 7 दिसंबर से शुरू हो सकता है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे को लेकर एक ट्वीट के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे की 151 ट्रेनों, रेलवे संपत्ति स्टेशनों और अस्पतालों का निजीकरण किया जा रहा है।   रेलवे हर साल 12 लाख लोगों को रोजगार दे रहा है. करीब 2.5 करोड़ लोग इसकी सेवाएं प्राप्त करते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

देश में ड‍िज‍िटलाइजेशन के बढ़ते दौर में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है. इसके अलावा फेक न्‍यूज भी खूब सर्कुलेट हो रही हैं. आजकल मोबाइल या ई-मेल पर तमाम ऐसे ल‍िंक और खबरें आती हैं ज‍िन्‍हें लेकर आपको अपडेट रहने की जरूरत होती है. लेक‍िन कई बार आप जानकारी के अभाव में गलत ल‍िंक पर क्‍ल‍िक कर देते हैं,जिस कारण कई बार लोग धोखाधड़ी के शिकार हो जाते है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोशल मीडिया पर आए दिन भ्रामक दावे किए जा रहे हैं. फर्जी मैसेजों के कारण फेक न्यूज को बढ़ावा मिल रहा है. भारतीय रेल के प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये हो चुकी है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सोशल मीडिया पर इस समय एक लकी ड्रॉ का मैसेज वायरल हो रहा है. यह संदेश रेलवे से जोड़कर दिखाया गया है. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि लकी ड्रॉ खेलकर कोई भी मालामाल हो सकता है. ऐसा कहा जा रहा है कि व्यक्तिगत विवरण मांगने के बाद छह हजार रुपये जीतने का मौका मिलेगा. @RailMinIndia के नाम से यह मैसेज सोशल मीडिया के जरिए तेजी से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही हैं कि जिसमें कहा जा रहा है कि महानगरपालिका के दायरे में आने पर आपको हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं होगा। साथ ही साथ आपको ना कोई पुलिस वाला इसके लिए पकड़ सकता हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

इस साल दिवाली सीजन पर एक दावा खूब वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि,इंटेलिजेंस के अनुसार, पाकिस्तान सीधे भारत पर हमला नहीं कर सकता, इसलिए उसने भारत से बदला लेने की चीन से मांग की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है. जिसके लिए भाजपा सहित तमाम राजनीतिक पार्टियां जोर-आजमाइश में लग गयी हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना वैक्सीन को लेकर एक मैसेज तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. उसमें दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवा ली है उन्हें एक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा 5,000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं. वायरल मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है. जिसमें कहा गया कि फॉर्म भरकर लोग इसका लाभ ले सकते हैं.कोरोना वैक्सीन को लेकर जो मैसेज वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी है. मैसेज वायरल होने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने जांच की और पाया कि मैसेज फर्जी है. पीआईबी ने वायरल मैसेज को शेयर किया और लोगों से आग्रह किया कि इस मैसेज को फॉरवर्ड न करें.