Transcript Unavailable.
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,439 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,21,162 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 65,732 है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 30 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,829 हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की एक बैठक बीते शुक्रवार को हुई थी. इसमें रेपो रेट को बढ़ाने का फैसला लिया गया. यह 0.50 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है. इस का बड़ा असर कार लोन सहित कई अन्य तरह के लोन पर हो सकता है. इस दौरान सोशल मीडिया पर लोन से जुड़ा एक लेटर वायरल हो रहा है.इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
-द्रौपदी मुर्मू चुनी गईं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, 25 जुलाई को शपथग्रहण। -नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा - एयरलाइंस हवाई अड्डों पर चेक-इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी। -कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं। -महाराष्ट्र सरकार ने घोषण की - दही हांडी, गणेश उत्सव, मुहर्रम और अन्य त्योहारों में कोविड प्रतिबंध नहीं होंगे। -विदेश मंत्रालय ने कहा- श्रीलंका को आर्थिक सहायता देने में भारत सबसे आगे। -अमरीका में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अन्नू रानी भाला फेंक के फाइनल में पहुंची। नीरज चोपड़ा आज पुरूष वर्ग के क्वालीफिकेशन दौर में खेलेंगे। -ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पी. कश्यप सिंग्ल्स के और ईशान भटनागर तथा तनीषा क्रास्टो मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में।
Transcript Unavailable.
-आज होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां पूरी। -संसद के मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक की। कहा- सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए तैयार। -विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया। -भारत ने दौ सौ करोड कोविड टीके लगाकर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी पर नियंत्रण के लिए देश की प्रतिबद्धता का सबूत बताया। -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई मंत्रियों ने इस उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई दी। -प्रधानमंत्री कल नई दिल्ली में नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन संगोष्ठी-स्वालम्बन को संबोधित करेंगे। -भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद ने दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये। -पांड्या-पंत के नाम दर्ज हुआ पार्टनरशिप का खास रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाली तीसरी भारतीय जोड़ी
-मंत्रिमंडल ने सम्पर्क सुविधा बढाने के लिए गुजरात और राजस्थान में तरंगा हिल अम्बाजी आबू रोड नई रेल लाइन को स्वीकृति दी। -केन्द्र सरकार 15 जुलाई से 75 दिन तक 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को कोविड से बचाव की बूस्टर डोज निशुल्क उपलब्ध करायेगी। -रक्षा मंत्रालय ने 2025 तक एक लाख 75 हजार करोड रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य तय किया। -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आई-2यू-2 नेताओं के प्रथम वर्चुअल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। -संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक होगी। -भारतीय वैज्ञानिकों ने सॉर्स कोव-2 को निष्क्रिय करने के लिए नई प्रणाली विकसित की। -वायु गुणवत्ता प्रबन्धन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक नीति तैयार की। -श्रीलंका में आपातकाल लागू करने के कार्यकारी राष्ट्रपति रानिल विक्रम सिंघे के फैसले के बीच विरोध-प्रदर्शन तेज। -खेलों में ओवल में पहले मैच में इंग्लैंड पर शानदार जीत के बाद भारत पुरूष आईसीसी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा।
दोस्तों , विधवा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आवेदिका का आधार कार्ड, पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होता है. आप हमें बताएं कि क्या आप में से कोई जरूरतमंद है जिसे विधवा पेंशन योजना का लाभ लेना है पर उसे किसी तरह की परेशानी आ रही है? अगर आपका आवेदन बार—बार अस्वीकार हो रहा है तो उसके बारे में हमें बताएं. मोबाइलवाणी अपने साथी न्याय के साथ मिलकर आपकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगा. अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.
भारतीय जनता पार्टी की हैदराबाद में आयोजित दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा नेताओं से देश को तुष्टीकरण से तृप्तिकरण की ओर ले जाने को कहा। प्रधानमंत्री ने हैदराबाद के परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए कहा तेलंगाना का संपूर्ण विकास केन्द्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता। प्रधानमंत्री आज गुजरात के गांधी नगर में डिजिटल इंडिया सप्ताह 2022 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आज आंध्रप्रदेश में स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के सिलसिले में वर्ष भर के समारोहों का उद्घाटन करेंगे। गृहमंत्री अमितशाह आज नई दिल्ली में 100वें अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार आज विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेगी, भारतीय जनता पार्टी के राहुल नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। मॉनसून सामान्य समय से छह दिन पहले पूरे देश में सक्रिय हुआ। कोरोना को मात देकर लौटे रोहित शर्मा, टी20 सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- विश्व में सबसे बडे टीकाकरण अभियान और कृषि में ड्रोन के इस्तेमाल से भारत नवाचार के साथ भविष्य की ओर बढ रहा है। जर्मनी के म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। -आकाशवाणी से मन की बात के 90वें संस्करण में, प्रधानमंत्री ने भारतीयों से आपातकाल के भयानक दौर को कभी नहीं भूलने का आह्वान किया। कहा- देश के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीकों से तानाशाही मानसिकता को हराया। -पांच राज्यों में तीन लोकसभा और सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के परिणाम घोषित। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गढ़ रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट जीती। साथ ही त्रिपुरा में तीन विधानसभा सीट अपने नाम की। -प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया। पार्टी के विकास के एजेंडे में विश्वास जताने के लिए त्रिपुरा के लोगों को धन्यवाद दिया। -महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी। शिवसेना ने 16 बागी विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। -बेंगलुरु में मध्य प्रदेश ने मुंबई को छह विकेट से हराकर पहली बार रणजी टॉफी क्रिकेट का खिताब जीता। -भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के साथ पहली जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले कोविड संक्रमित हुए।
