Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

समूह से जुड़ने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए मुजफ्फरपुर की रीता देवी कहती हैं कि वो 10 सालों से समूह से जुड़ी हैं। इस दौरान वो जरुरत पड़ने पर समूह से पैसे ली हैं और इलाज करवाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके परिवार में सभी ने कोरोना का टीका लगा लिया है।

मुजफ्फरपुर की शहीदा खातुन बता रही हैं कि गर्भवती दीदियों को दस खाद्य समूहों में से 5 का सेवन करना चाहिए। वहीं, आयरन की 180 गोलियां लेनी चाहिए। इसके अलावा कैल्शियम की गोली भी खानी चाहिए।

मुजफ्फरपुर से संतोष कहते हैं कि इस वर्ष इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा देने वाले छात्र-छात्र इंटर के वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन देना होगा। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 28 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। मालूम हो कि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सर्विसेस परीक्षा 2021 में बोर्ड द्वारा ऑनलाइन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरा गया, लेकिन कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं हुई। अब ऐसे अभ्यर्थी जो कंपार्टमेंटल नहीं दे पाए और इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल होना चाहते हैं तो अभी फॉर्म भर सकते हैं। इसकी सूचना सभी स्कूल-कॉलेज को दे दी गई है। बोर्ड के इस फैसले से लगभग 200000 छात्र-छात्राओं को फायदा होगा।

संतोष कुमार मंडल की रिपोर्ट: सैनिक स्कूल नालंदा, पावापुरी, नालंदा, बिहार में सत्र 2022 - 23 के लिए कक्षा छठी और नवम में नामांकन ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट https://aisee.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल तमोजीत विश्वास ने बताया कि सैनिक स्कूल नालंदा में छठी कक्षा में लड़कियों को भी प्रवेश दिया जा रहा है। सत्र 2022-23 में कक्षा छठी के लिए लड़के और लड़कियां और नवम कक्षा के लिए केवल लड़के अपना नामांकन ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2021 है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से सीमा दीदी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बच्चों को होने वाले चमकी बुखार के चार लक्षणों के बारे में जानकारी देती हैं। अगर अचानक बच्चे के मुँह से झाग आना, अचानक ऐंठने लगना, बुखार आना और बार बार बेहोस होने से हमें तुरंत ही आंगनबाड़ी केंद्र या फिर सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में लेकर जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे की ऐसी स्थिति पर तुरंत ही ओ.आर.एस की घोल देनी चाहिए।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से अनीता दीदी मोबाइल वाणी के माध्यम से इंदु दीदी से साक्षात्कार किया। इंदु दीदी ने बतया कि जीविका समूह से जुड़ने के बाद और समूह से लोन लेने के बाद उन्हें बहुत लाभ प्राप्त हुआ।