- केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना को बहाल करने और आगे जारी रखने की स्वीकृति दी। - भारतीय कपास आयोग को कपास मौसम 2014-15 से 2020-21 तक के लिए मूल्य समर्थन के रूप में 17 हजार चार सौ आठ करोड रुपए जारी करने को भी मंजूरी। - आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कम्पनियों द्वारा एथेनॉल की खरीद प्रणाली को स्वीकृति दी। - सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की 15 नवंबर को पडने वाली जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। - अफगानिस्तान पर क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद में अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवादियों को शरण और प्रशिक्षण देने तथा योजना और धन मुहैया न कराने पर बल दिया गया। - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मेक इन इंडिया के माध्यम से स्वदेशीकरण के प्रयासों के परिणाम दिखाई दे रहे हैं। - राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज राज्यपालों और उपराज्यपालों के 51वें सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। - देश में अब तक 109 करोड़ 63 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव दो-पांच प्रतिशत। - तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के तटीय इलाकों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट जारी। मछुआरों को बृहस्पतिवार तक समुद्र में न जाने की सलाह। - देश के विभिन्न भागों में लोक आस्था का पर्व छठ धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने कल शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। - न्यूजीलैंड ने रच दिया इतिहास, पहली बार फाइनल में प्रवेश
