बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से दिव्या जी ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जीविका मुजफ्फरपुर के संगम संकुल स्तरीय संघ के द्वारा जिला के सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का संचालन किया जा रहा है। इस कैंटीन का उदघाटन जिला अधिकारी के द्वारा 09/08/2021 को किया गया था। दीदी की रसोई में मरीजों, उनके परिजनों एवं डॉक्टर्स को भी शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध कराया जाता है
