बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मझौली पंचायत से सीएनआरपी पद पर कार्यरत मीरा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से दीदियों से अपील करती हैं की सभी कोरोना का टीका जरूर लगाए। जो लोग कोरोना का टीका ले चुके है उनके अलावा जो नहीं लिए है वह कोरोना का टीका अवश्य लगाए क्यूंकि कोरोना का टीका लगा कर खुद को सुरक्षित करे और अपने परिवार वालों को सुरक्षित रखे। कोरोना का टीका लगाने से कोरोना होने की संभावना कम हो सकती है और अगर कोरोना हो जाये तो ठीक हो जायेगा।गर्भवती धात्री महिलाओं को पहले कोरोना का टीका नहीं लेना था परन्तु अब अस्पताल में आशा और एएनएम का प्रशिक्षण हुआ जिसमें गर्भवती और धात्री महिलाएं भी कोरोना का टीका लगा सकती हैं
