बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले की बोचहा प्रखंड से लक्ष्मी देवी ने चमकी बुखार एवं चमकी बुखार से बचाव के बारे में बताई | उन्होंने बतायी कीचमकी बुखार से अपनी बच्चे को बचने के लिए अपने बच्चे को धूप में बिल्कुल जाने ना दें | गर्मी के मौसम में धूप से बच्चे को खेलने के लिए बिल्कुल जाने नहीं देना है | रात में बच्चे को भूखा पेट बिल्कुल नहीं सुलाना है उसे खाना खिला कर ही सुलाना है और खाने में मीठा जरुर खिलाना है | इसके अलावा बच्चे को बुखार आता है तो ठंडे पानी में पट्टी भिगोकर उसके माथे पर रखना है जिससे बुखार कम हो सकता है | बच्चे को अगर ज्यादा बुखार हो गया है तो अपने नजदीकी आशा एवं ए एन एम को बताना है एवं बिलकुल देरी न करके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के पास ले जाना है | घर में ओ आर एस का दो पैकेट जरुर रखना है और अगर उल्टी और दस्त हो तो 1 लीटर पानी में एक पैकेट डाल दीजिए और उसको थोड़ी थोड़ी देर में बच्चे को पिलाते रहना चाहिए और बचा हुआ घोल दोबारा बच्चों को नहीं देना चाहिए | अगर आपको लगता है कि बच्चे के शरीर में ऐंठन हो रही है या फिर तेज बुखार आ रहा है तो उसको तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना है |
