मुजफ्फरपुर जिला से बोचहा प्रखंड के सविता देवी जो आस्था सीएलएफ से जुड़ी हुई है बताया कि गर्भावस्था के दौरान कैसे अपना ख्याल रख सकते उसने बतायी की इस दौरान अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए अपने आहार में सभी चीजों को शामिल करना चाहिए जैसे दूध दही अंडा मछली हरी पत्तेदार सब्जियां अगर वह अपने खाने में शामिल करेंगे तो उनका जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ होगा और उन्हें किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी किसी भी तरह की परेशानी होती भी है तो उन्हें अपने नजदीक के आशा, ए एन एम से संपर्क कर लेना चाहिए एवं डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए इसके साथ उन्नहोंने बताई की नवजात शिशु को कैसे रख सकते हैं उसमें जैसे ही बच्चा होता है तो जीरो से 6 माह के बच्चे के लिए मां का दूध बहुत ही जरूरी है मां का पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे के पहला टीका के समान होता है इसीलिए वह देना बहुत ही जरूरी है और जीरो से 6 माह तक के बच्चे को क्यों केवल मां का ही दूध देना चाहिए एक बूंद पानी भी नहीं देना चाहिए