बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के पंचायत जोगन प्रखंड बुझा से मधु कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चमकी बुखार आने पर जानकारी देते हुए कहती हैं कि अगर बच्चे को तेज बुखार आ रहा हो, तो बच्चे को बाएं या दाएं लिटाकर साथ में सो जाएँ। साथ ही सोने से पहले बच्चे के शरीर से कपडे हटा दें और बच्चे के गर्दन को सीधा रखें। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे के सोते समय यह ध्यान दें कि अगर मुँह से झाग या लार गिर रहा हो, तो स्वच्छ कपड़े से पोछ दें। जिससे कि बच्चे को साँस लेने में तकलीफ न हो