बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर प्रखंड के पंघारा गाँव से विभा देवी जो लक्ष्मी जीविका ग्राम संगठन से है उन्होंने मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताया कि ख़ुशी सीएलएफ के अन्तर्गत प्रशिक्षण मिला जिस में पोषण बगीचा पर चर्चा हुई। आशा देवी नारी शक्ति वीवो से उन्होंने बताया कि पोषण बगीचा लगाने से धात्री महिला और छोटे बच्चे को सम्पूर्ण पूरक आहार प्राप्त होता है और आसानी से घर पर लगाया जा सकता है जिससे पैसे की भी बचत होती है और उस बचे पैसे से कोई अन्य कार्य भी किया जा सकता है