बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के संगम सीएलएफ से एनआरपी की पद पर कार्यरत विनीता मोबाइल वाणी के माध्यम से किचन गार्डेन अर्थात पोषण वाटिका के बारे में बताना चाहतीं है,कि इससे क्या क्या लाभ है। बाजार से साग सब्जियां खरीदने में कितना घाटा होता है ,साथ ही अनेक प्रकार की दवाईयां मिली होती है और पैसे भी लगते हैं,इससे अच्छा है कि अपने घर पर ही सब्जी उगायें और जिनके पास ज़मीन नहीं है, वो अपने घर के छत पर सब्जी उगायें जैसे बोरे में या बाल्टी में जो भी सुविधा की चीज़ मिल जाये उस में उगाया जा सकता है। इस प्रकार से अपने घर में खुद की उगाई सब्जी को खा सकते हैं और बीमारी से बचा भी जा सकता है।
