जिला नालंदा प्रखंड नगर नौसा से एएनएम मल्टी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दे रही है कि लड़के की शादी 21 वर्ष और लड़की की उम्र 18 वर्ष से पहले नहीं करनी चाहिए साथ ही पहला बच्चा 21 साल के उम्र में होना चाहिए और दूसरा बच्चा उसके तीन साल बाद होना चाहिए। साथ ही बच्चे के अंतराल में गर्भनिरोधक गोली ,कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए। सभी नवदम्पत्तिओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देती है। जैसे बच्चों के बीच अंतराल रखना चाहिए,इसके लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने चाहिए। जो दो तरह के होते है अस्थायी और स्थायी। अस्थायी में होते है निरोध,माला-एन ,ऐसी पिल्स,अन्तरा सुई,गर्भनिरोधक गोलियां और स्थायी में होता है ऑपरेशन। ज़्यादातर लोग निरोध और गोलियां ही अपनाते है। आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र में ये सभी चीज़ें उपलब्ध है।
