झारखण्ड राज्य के रांची जिला बीआईटी से संजना कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें अब मेरी बारी कार्यक्रम बहुत अच्छा लगता है और किशोर -किशोरियों को बहुत फायदा पहुंच रहा है। वे बतातीं हैं कि वे पहले आयरन की गोली नहीं खाती थी क्योंकि उन्हें लगता था कि आयरन की गोली सिर्फ बड़े लोग ही खाते हैं और इससे किशोर -किशोरियों का कोई लेना देना नहीं होता है। माँ के कहने पर भी वे हरी साग सब्ज़ियाँ नहीं खाती थी लेकिन जब उन्होंने अब मेरी बारी कार्यक्रम सुना और उन्हें आयरन की गोली के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गयी तब उन्हें पता चला कि आयरन की गोली शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है और किशोर -किशोरियों के बढ़ते शरीर के लिए आयरन की गोली बहुत जरुरी होता है।इन सब जानकारियों के लिए वे अब मेरी बारी कार्यकर्म को धन्यवाद दे रही हैं।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से नीतू कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि अब मेरी बारी कार्यक्रम में किशोर किशोरियों से सम्बंधित बहुत सी जानकारियाँ दी गयी। अब मेरी बारी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत कड़ी में युवा मैत्री केंद्र की दी गयी जानकारी का असर नीतू कुमारी पर पड़ा। नीतू कुमारी बताती हैं कि पहले उन्हें युवा मैत्री केंद्र की जानकारी नहीं थी लेकिन अब मेरी बारी कार्यक्रम में बताया गया कि युवा मैत्री केंद्र कैसे और किसके लिए काम करती है और इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी । अब मेरी बारी कार्यक्रम की कड़ी में सुरभि की कहानी बहुत अच्छी लगी।कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि युवा मैत्री केंद्र एक ऐसी जगह है जहाँ किशोर-किशोरियों अपने स्वास्थ्य ,विकास और गोपनीय बातों को लेकर खुल कर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही युवा मैत्री केंद्र से बहुत सी जानकारियाँ भी ले सकते हैं।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची डोरंडा से रूपा देवी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि अब मेरी बारी कार्यक्रम में बाल विवाह पर की गयी चर्चा बहुत अच्छी लगी और इसका असर रूपा देवी की सोच पर भी हुआ। रूपा देवी बताती हैं कि आठवीं और नवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी होते ही किशोर-किशोरियों की बाल विवाह कर दी जाती है। अब मेरी बारी कार्यक्रम में कॉउंसलिंग के माध्यम से समझाया गया कि लड़कियों की कमाई से ज्यादा जरुरी उनकी पढ़ाई होती है यह जानकारी रूपा देवी की सोच में बदलाव लेकर आया।लड़कियों को जितना ज्यादा हो सके पढ़ाना चाहिए ताकि पढ़-लिख कर वह घर सँभालने या नौकरी करने में सक्षम हो सके । रूपा देवी बताती हैं कि अब से वह भी अपनी बेटियों को जितना हो सकेगा पढ़ायेंगी।

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से ख़ुशी कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती है कि इनके विद्यालय का बाथरूम साफ़ नहीं रहता है, और किशोरियों के बारे में भी कुछ नहीं बताया जाता हैं।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से 13 साल के अभय कुमार अब मेरी बारी मोबाइल वाणी कार्यकर्म के माध्यम से बताते है कि उनके स्कूल का बाथरूम साफ़ नहीं रहता है और स्कूल में इनके दोस्त लोग इनको मारते भी है।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से बिजली मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि जब वो स्कूल जाती है तब उनकी सहेलियाँ उनका मज़ाक उड़ाती हैं।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची प्रखंड नेवी विकास से तन्नू प्रिया अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि उनके विद्यालय में बच्चों की बढती उम्र के लिए सुविधाएं नहीं मिलती साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां भी नहीं दी जाती है।

झारखण्ड राज्य के राँची जिले से खुशी कुमारी ने अब मेरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके विद्यालय में विद्यार्थियों को सारी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं। विद्यालय में दवाई की व्यवस्था के साथ साथ बढ़ती उम्र की तमाम जानकारियां दी जाती हैं

झारखण्ड राज्य के राँची जिलेसे सुरभि कुमारी ने अब मेरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके विद्यालय में सारी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं। विद्यालय में दवाई की व्यवस्था भी हैं। विद्यार्थियों को बढ़ती उम्र की जानकारियां भी दी जाती हैं।