Answer of Query ID - (1805394) माहवारी लड़कियों में यौन परिपक्वता की शुरूआत की निशानी है। यह एक सामान्य जैविकीय प्रक्रिया है। यह आमतौर पर तब शुरू होती है जब शारीरिक विकास अपने चरम पर होता है। यह प्रक्रिया लड़की को भविष्य में माँ बनने के लिए तैयार करती है। माहवारी शुरू होने का मतलब है कि लड़की अब माँ बन सकती है। हर महीने किशोरियों के अण्डकोष में एक अण्डा (डिम्ब) परिपक्व होकर तैयार हो जाता है। बच्चेदानी की भीतरी परत भी मोटी हो जाती है/तैयार हो जाती है। जब पुरूष शुक्राणु से अण्डे का मेल नहीं होता तो अण्डा और गर्भाशय की भीतरी परत माहवारी के रूप में शरीर से बाहर आ जाती है। यह मासिक चक्र हर 28 से 30 दिन की अवधि में होता है। माहवारी आमतौर पर 4 से 5 या 7 दिनों तक होती है।