बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने देवराज कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सामाजिक परंपरा के अनुसार महिला को संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। ऐसा ही चलता आ रहा है इस परंपरा में कोई बदलाव नहीं होनी चाहिए। चाहिए। इससे समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मान सम्मान भी घटेगा

बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने रवि कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। इससे मान-सम्मान घट जाता है।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नूरसराय प्रखंड से शम्भू प्रसाद ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आजकल बिलकुल बारिश नहीं हो रही है ,बारिश की स्थिति बहुत ख़राब है। बिजली की भी समस्या बहुत है। इससे किसान बहुत परेशान है। खेती अच्छे से नहीं हो पा रही है। अब मौसम चक्र को सुधारने के लिए पेड़ लगाने की आवश्यकता है

नालंदा थानाक्षेत्र कें सतौआ पंचायत के मुखिया पति की गोलीमारकर हत्या कर दी गयी।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड के माधवपुर बाजार से रूपा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बबिता से बातचीत कर रही है। ये कहती है कि महिला के नाम से जमीन मिलना चाहिए। लेकिन इन्हे नहीं मिलता है। घर वाले खेत ,जमीन बेच कर लड़की का दहेज़ देते है लेकिन इसके बदले जमीन ही मिलना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए। माता पिता इस बात को मानते नहीं है

बिहार राज्य के नालंदा जिला से आकांक्षा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदिनी कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिला का घर का काम करने में ही पूरा समय बीत जाता है। महिलाएं भी चाहती हैं की वे भी कमाएं और आत्मनिर्भर बन सके। लेकिन महिलाओं को घर के काम के बाद समय ही नहीं मिलता है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने तलत कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलायें अपने अधिकारों के बारे में नहीं जानती है। इसलिए वो कभी आवाज नहीं उठाती है

बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने किशन कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिला को जमीन पर अधिकार नहीं मिलना चाहिए। मायके में उनका अधिकार रहा तो इससे भाई बहन के रिश्ते खराब हो सकते हैं। उनका हक केवल ससुराल में होना चाहिए

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला कुमारी हुई। ये कहती है कि बहुत महिलाएं अब भी पिछड़ी हुई है क्योंकि घर के पुरुष ही उन्हें आगे बढ़ने नहीं देते है । महिला चाह कर भी आगे नहीं बढ़ सकती है और घर के काम काज में महिला उलझ कर रहती है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से शंभुशरण प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लोग ये चाह रहे हैं कि जमीनी हक़ महिलाओं को मिलने से उन्हें तो फायदा होगा। लेकिन लोगों का यह भी कहना है कि महिलाओ को जमीन पर अधिकार देने से पारिवारिक झगड़ा को हवा मिलेगी और घरों में झगड़ा बढ़ेगा।