बिहार राज्य के नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड से राजमणि कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके पास भी एक अनोखा हुनर है। ये पुराने छोटे-छोटे कपड़ों का इस्तेमाल कर के फूल बनाती हैं। इस प्रकार छोटे कपड़ों का उपयोग हो जाता है।

बिहार राज्य के नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड से मंजू देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि ये जब मम्मी को अपने पीरिएड के बारे में बताती थी,तो मम्मी मंजू को अलग कोठरी में रहने के लिए बोलती थी। इसके आलावा कई हिदायतें भी दी करती थीं.जैसे- अचार नही छूना,पूजा नही करना,हल्दी-चावल नही छूना,इत्यादि।इन सब पाबंदियों से तंग आ कर मंजू ने माँ को पीरिएड की जानकारी देना बंद कर दिया और सामान्य तरीके से रहने लगी । पीरिएड के दौरान वो सब कुछ करती थी जो पहले मना किया जाता था। मगर कभी किसी चीज का नुकसान नही हुआ।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से मंजू देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से किरण देवी से साक्षात्कार लिया। किरण देवी ने बताया कि इन्होने एलआईसी करवाया है और एलआईसी सब को करवाना चाहिए।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड से मंजू देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से आशा देवी से साक्षात्कार लिया।आशा देवी ने बताया कि इन्होने "पैसा संभाल के" कार्यक्रम को सुना है। इस कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। इनका पैसा एजेंट पैसा ले कर भाग गया। इसलिए इनका सुझाव है कि एजेंट की बातों में नहीं आना है,बल्कि बैंक जा कर मैनेजर से मिल कर बात करनी चाहिए

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड से मंजू दीदी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से ऋतू देवी से साक्षात्कार लिया।ऋतू देवी ने बताया कि इन्होने "पैसा संभाल के" कार्यक्रम को सुना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से इनको जानकारी मिली कि योजना की विस्तृत जानकारी के बाद ही योजना का लाभ उठाना चाहिए। अधूरी जानकारी नही रखनी चाहिए

बिहार राज्य के नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड से राजमणि कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि अकाउंट से पैसा कट जाने की स्थिति में सबसे पहले बैंक में जा कर मैनेजर से पैसा कटने के बारे में पता करना चाहिए।

Transcript Unavailable.