Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो इंडियन पोस्ट द्वारा निकाली गई ग्रामीण डाक सेवक पदों पर वेतनमान Rs.12,000 - 24,470/- पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल 30041 रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से मेट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 100/- रुपए, एससी - एसटी, विकलांग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 23 अगस्त 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !

इन दिनों सोशल मिडिया पर एक वायरल संदेश में दावा किया जा रहा है कि सरकार ने कथित तौर पर चैट की निगरानी के लिए नए व्हाट्सएप दिशानिर्देश जारी किए हैं। वायरल संदेश में दावा किया गया है कि यदि टिक तीन नीले टिक में बदल जाते हैं तो इसका मतलब है कि चैट सरकार की नजर में है। दो नीले और एक लाल टिक का मतलब है कि सरकार यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रसायन और उर्वरक पर संसदीय स्थायी समिति ने एक सिफारिश की है कि सरकार को उर्वरकों पर मौजूदा टैक्स पांच प्रतिशत से कम करने के लिए जीएसटी परिषद को प्रस्ताव देना चाहिए।बुधवार को संसद में रखी गई अपनी रिपोर्ट में समिति ने कहा कि उर्वरकों को 12 प्रतिशत जीएसटी ब्रैकेट के तहत रखा गया है। हालांकि, विभिन्न राज्यों की मांग पर उर्वरक पर जीएसटी घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। उर्वरकों पर जीएसटी को और कम करने का मुद्दा सितंबर 2021 और जून 2022 में आयोजित 45वीं और 47वीं बैठकों में जीएसटी परिषद के समक्ष रखा गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जलवायु की पुकार [क्लाइमेट वॉयसेस हैंडबुक] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे बच्चो को पर्यावरण के बारे में शिक्षा देना, प्लास्टिक कचरा का सही निपटान करना और बच्चो को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव के बारे में सीखना क्यों जरुरी है?

देश के शत-प्रतिशत बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के लक्ष्य को हासिल करने के बाद देश में ठीक ऐसा ही अभियान अब उच्च शिक्षा को लेकर भी चलाने की तैयारी है। जिसमें स्कूल से निकलने वाले सभी बच्चों को उच्च शिक्षा की  चौखट तक पहुंचाया जाएगा। जहां से वह अपने आगे बढ़ने का मार्ग खुद तय करेंगे।इस दौरान उन्हें  स्किल युक्त शिक्षा  देने के साथ ही पढ़ाई को बीच में छोड़ने और शुरू करने यानि एंट्री और एक्जिट जैसे विकल्प भी मुहैया कराए जाएंगे। फिलहाल इन सभी पहलुओं पर काम शुरू हो गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने राज्य लाइसेंसिंग अधिकारियों के साथ मिलकर 162 दवा कंपनियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद 143 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।यह जानकारी  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी। उन्होंने कहा कि 40 मामलों में उत्पादन रोकने का आदेश जारी किया गया। 66 मामलों में उत्पाद का निरस्तीकरण व निलंबन और 21 मामलों में चेतावनी पत्र जारी किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की डेडलाइन खत्म हो चुकी है, 31 जुलाई के बाद लेट फीस के साथ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए जा रहे हैं. वहीं अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा ITR प्रोसेस करने और रिटर्न जारी करने का काम भी किया जा रहा है. इस बीच साइबर ठगों का गिरोह ऐसे टैक्सपेयर्स को अपना निशाना बना रहा है. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।