अपनी तरह के पहले प्रयास में केंद्र सरकार जल्द ही बाढ़ और सूखे जैसी भीषण मौसमी परिस्थितियों से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन योजना लागू करने जा रही है. इसमें नॉवेल कोरोनावायरस बीमारी जैसी दुर्लभ घटनाओं को भी शामिल किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
देश में फर्जीवाड़ा कोई नई समस्या नहीं बल्कि लंबे समय से चलती आ रही एक पुरानी समस्या है. देश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन फर्जीवाड़े की कोई न कोई खबर सामने आती रहती है. इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाकर झूठा रोजगार अभियान चलाया जा रहा है. इस झूठे अभियान के तहत पैसों के बदले लोगों को नौकरी देने का वादा किया जा रहा है.
महामारी के दौरान कृषि एकमात्र ऐसा क्षेत्र रहा, जिसने वृद्धि दर्ज की है. वहीं, इस बीच देश अपने ही प्रमुख किसानों के विरोध प्रदर्शनों का भी साक्षी बन रहा है. वे सिर्फ उनकी उपज के लिए न्यूनतम मूल्य का आश्वासन चाहते हैं. यकीनन यह इतिहास का पहला ऐसा किसान आंदोलन है. इसके अलावा यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि देश में हर चौथा मतदाता एक किसान है, जो आर्थिक पतन के कारण संकटग्रस्त किसान बन चुका है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परिषदीय स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों के वेतन को लेकर महत्वपूर्ण फैसला दिया. कोर्ट ने प्रदेश में सभी रसोइयों को न्यूनतम वेतन भुगतान निर्देश दिया. कोर्ट ने अपने आदेश में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि मिड डे मील रसोइयों को एक हजार वेतन देना बंधुआ मजदूरी है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि बिल और प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी बिल, 2020 के खिलाफ किसानों की गोलबंदी और रैली की गतिविधि तेज हो गई है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के हजारों किसानों ने 25 नवंबर, 2020 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए कूच कर दिया है. किसान संगठनों ने पहले से ही 26 नवंबर, 2020 को नए कृषि बिलों के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर दिल्ली चलो नारे के साथ एकत्र होने का ऐलान किया था. अब तक मिली जानकारी के अनुसार करीब 2 लाख से ज्यादा किसान समूचे भारत से दिल्ली चलो नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भूगोल विषय के शिक्षक डॉ राज राजीव आज की कड़ी में बता रहे हैं भूंकप किसे कहते है? भूकंप के आने का मुख्य क्या कारण है ? जब भूकंप आता है तो इसके चपेट में आने से कैसे बचा जा सकता है इनके उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक सुनने के लिए क्लिक करे ऑडियो पर...
थायरोकेयर टेक्नोलॉजी ने बुधवार को बताया कि कई राज्य सरकारें कोविड 19 की टेस्टिंग को कंट्रोल कर रही हैं ताकि संक्रमितों की संख्या कम दिखाई जा सके. थायरोकेयर ने कहा कि राज्यों पर संक्रमण कम करने का दबाव है जिसकी वजह से वे ऐसा कर रहे हैं. थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज के सीएमडी और सीईओ ए वेलुमनी ने सीएनबीसी टीवी 18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, ईमानदारी से कहें तो सरकार अभी कंट्रोल कर रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
