Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में कनिष्ठ मंत्री, साध्वी निरंजन ज्योति ने संसद में कहा है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. इस समय इस योजना के अंतर्गत 60 से 79 साल तक उम्र वालों के लिए 200 रु महीना और 80 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों के लिए 500 रु महीना पेंशन दी जाती है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हरियाणा सरकार के किसान विरोधी और बर्बर व्यवहार की हर तरफ से कड़ी निंदा हो रही है. ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने घोषणा की कि वे 2 सितंबर को एक विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे. एआईएलयू ने कहा कि वे कल सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा भवन तक विरोध मार्च निकालेंगे. बिहार के गया में, 25 सितंबर को भारत बंद की तैयारी के लिए एक संयुक्त किसान सम्मेलन ने, किसानों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई करनाल हिंसा की कड़ी निंदा की.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छह लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय मौद्रिकरण योजना (एनएमपी) की घोषणा की है. इसके तहत यात्री ट्रेन, रेलवे स्टेशन से लेकर हवाई अड्डे और सड़कें जैसे अलग-अलग बुनियादी ढांचा क्षेत्रों का मौद्रिकरण शामिल हैं. इसका मतलब है कि सरकार मौद्रिकरण के जरिये इन क्षेत्रों में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. इन बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में निजी कंपनियों को शामिल करते हुए संसाधन जुटाए जाएंगे और संपत्तियों का विकास किया जाएगा.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। ,
भारत सिर्फ कोरोना वायरस से ही नहीं, बल्कि उसके साथ-साथ कई तरह की अफवाहों से भी लड़ रहा है. वायरस से वैक्सीन तक को लेकर देश में अलग-अलग अफवाहें चलती रही हैं और सरकार को हर बार सच सामने रखना पड़ा है. इस बार भी एक व्हाट्सऐप मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार हर किसी को कोरोना केयर फंड योजना के तहत सभी को 4000 रुपए की सहायता राशि प्रदान कर रही है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एक ओर जहां ज्यादातर लोग जल्दी से जल्दी कोरोना की वैक्सीन लगवा लेना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वैक्सीन का ‘विकल्प’ सुझा रहे हैं. वॉट्सएप, टेलीग्राम और कुछ फेसबुक ग्रुप्स में ऐसी चर्चा हो रही है कि वैक्सीन हमारे शरीर में जो एंटीबॉडी बनाती है, वो तो खुश रहने से ही बन जाती है. तो फिर वैक्सीन क्यों लगवाई जाए?
किसान संगठनों ने ऐलान किया कि 26 मई को दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर देश भर के किसान इसे काला दिन के रूप में मनाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बहुत से श्रोताओं को जानकारी होगी कि मोबाइलवाणी ने बीड़ी मजदूर और उनकी समस्याएं को लेकर एक मुहिम शुरू की थी. बहुत से श्रमिकों ने इस मुहिम के तहत श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन भी किया था. मोबाइलवाणी ने इन आवेदनों के बारे में श्रम कल्याण विभाग को पत्र लिखा था. जिसमें आयुक्त को सूचित किया गया कि श्रमिकों को बीड़ी मजदूर कार्ड बनवाने में कितनी परेशानियों का सामना करना पड रहा है. अब उसी पत्र के जवाब में विभाग ने एक पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं. ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
