महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के वर्ष में उनकी अच्छी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। गांधीजी के स्वास्थ्य पर आधारित एक पुस्तक में कहा गया है कि शाकाहारी भोजन और नियमित व्यायाम उनकी अच्छी सेहत का राज था। राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती के मौके पर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'गांधी एंड हेल्थ@150' में महात्मा गांधी की आहार सारणी से लेकर उन्हें हुए रोगों के संबंध में जानकारी दी गई है। पुस्तक में बताया गया है कि महात्मा गांधी ने 35 सालों में करीब 79 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा तय की थी। यदि इस दूरी को दूसरे संदर्भ में नापें तो यह पृथ्वी के दो चक्कर लगाने के बराबर हो जाती है। अपनी इस यात्रा के दौरान गांधी जी ने किसी तरह का कोई हेल्थ सप्लीमेंट या मांसाहार नहीं लिया। तो श्रोताओ, आज के दौर में गांधी जी की स्वस्थ काया और संतुलित आहार से जीवन निर्वाह करने से हम कैसे प्रेरणा ले सकते हैं? अपने संदेश रिकॉर्ड करवाएं।