सिमराही के न्यू मार्केट राघोपुर स्थित डॉ. राजेन्द्र पब्लिक स्कूल पार्टनर ऑफ फिजिक्स वाला (पीडब्लू) में स्वामी विवेकानन्द की 161 वीं जयंती को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान स्वामी जी के चित्र पर फूल माला पहनाकर उन्हें याद किया। वहीं प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय निदेशक रोशन कुमार रसिक ने विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत बनाने, दहेज उन्मूलन के खिलाफ लड़ने, बाल विवाह एक अभिशाप के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया। कहा कि स्वामी विवेकानंद आजीवन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहे। बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उनके पद चिन्हों पर चलकर युवा सशक्त भारत के निर्माण में सहभागिता कर सकते हैं। विद्यालय में भाषण, गीत और चित्रांकन की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभावान टॉप थ्री बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षक सुनील कुमार, प्रीति बर्मा, नूतन झा , सुमन कुमारी, श्याम कुमार, पिंकी कुमारी, कुमार भास्कर, कबिता कुमारी, हर्षिता कुमारी,शिवेंद्र कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे।