प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हिंदी बाजार सेवा केंद्र द्वारा नगर के चंचल बाबा रोड स्थित बीके वंशीधर के आवासीय परिसर में उनकी युगल प्रेम ज्योति देवी की तृतीय पुण्य स्मृति दिवस पर विश्व नव निर्माण अध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन उप मेयर डा लालबाबू प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि धरती का प्रथम भगवान माता-पिता होते हैं उनका आशीर्वाद अवश्य लें, जीवन सफल हो जाएगा। उन्होंने ब्रह्मा कुमारी द्वारा विश्व नव निर्माण के कार्यक्रम को सराहा तथा कहा कि संस्था की अंतरराष्ट्रीय प्रमुख रही दादी जानकी को भारत सरकार ने स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। वैचारिक सत्र में मुख्य वक्ता सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा ने कहा कि भारत कभी सोने की चिड़िया था ,दूध की नदियां बहती थी, भारत बहुत जल्द पुन अपने मूल स्वरूप में आने जा रहा है, वह दिन अब बिल्कुल सन्निकट है।