तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की मां के आवेदन पर तुरकौलिया थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। इसमें तीन लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपियों में बभनौलिया गांव के अखिलेश कुमार राम, उसके पिता सुरेंद्र राम व उसकी मां शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार देर रात लड़की शौच करने घर से बाहर निकली थी। इसी बीच अखिलेश कुमार राम ने लड़की को जबरन अपने घर ले गया। वहां उसने लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की रोते हुए घर आकर घटना की जानकारी मां से दी। जब लड़की के पिता व भाई आरोपियों के घर गए तो आरोपी युवक के पिता व मां ने गाली देते हुए मारपीट की और हत्या करने का धमकी दी। पुलिस पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच कराने के लिए गुरुवार को अस्पताल ले गई है।