कोटपा के तहत शहर में जुर्माना वसूलने का नगर पुलिस ने अभियान चला रखा है।बीती रात तीन युवकों को सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीते पकड़ लिया। तीनों से दो-दो सौ जुर्माना वसूलने के बाद मुक्त किया गया। नगर भवन चौके के समीप शाम को पान दुकान के सामने एक युवक सिगरेट पी रहा था। नगर इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने उसे पकड़ लिया। एएसआई जितेन्द्र सिंह ने जुर्माना की राशि वसूल कर उसे रसीद दिया। इसी प्रकार मीना बाजार, ज्ञान बाबू चौक, जानपुल चौक व बलुआ चौक पर कई लोग पकड़े गये। संध्या गश्ती के अलावा एक पुलिस अधिकारी को डॺूटी दी गयी है कि शहर में शाम को भ्रमण करते रहना है। पान चाय की दुकानाें पर नजर रखना है। सिगरेट पीते या पान दुकान पर कोई सिगरेट का विज्ञापन लगाया है तो उसे पकड़े व जुर्माना वसूल करें। सिगरेट सार्वजनिक स्थान पर पीने पर जुर्माना भरना होगा।