बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के छेगुवा पंचायत से रंजन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पंचायत समिति सदस्य शम्भू शरण मंडल से हुई। शम्भू शरण मंडल कहते है कि महिलाओं के नाम से जब से जमीन खरीदा जाने लगा तब से महिला का आमदनी बढ़ रहा है। महिला सुरक्षित महसूस कर रही है और समाज में इज्जत पाने लगी है। घर के बड़े बुजुर्ग भी महिला को सम्मान के नज़र से देखता है। आज महिला पुरुष के बराबर में आगे बढ़ रही है। महिलाओं के नाम जमीन होने से उनके जीवन में परिवर्तन दिखने लगा है। महिलाओं के मन से डर भय ख़त्म हो गया है। पहले महिला को तलाक के माध्यम से त्याग दिया जाता है। अब महिला इतनी आत्मनिर्भर बन गयी है कि उनके पास अब संपत्ति की इतनी है कि वो जी खा सकती है। महिला उद्योग ,व्यापार कर सकती है।