बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत से पंचायत वार्ड सदस्य सुनील राम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाओं के नाम जमीन होने से महिला का जीवन बेहतर हो सकता है। अभी देखा जा रहा है कि पुरुष महिला के नाम से जमीन खरीद रहा है। जब जमीन महिला के नाम से खरीदा जाता है तो महिलाओं को लगता है कि उन्हें समाज में सम्मान दिया जा रहा है। जमीन से होने वाले आय का प्रयोग वो शिक्षा ,व्यापार ,कुटीर उद्योग में करती है। व्यापार से महिला अपना आय बढ़ाते रहती है। महिला किसी भी कार्य को सोच समझ कर करती है। वह जानती है कि वो इस आय से कैसे आगे बढ़ सकती है। महिलाएँ फिलजुल खर्च नहीं करती है। यही कारण है कि समाज में महिलाएँ आगे बढ़ रही है।