बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के नयागांव पंचायत के गेनाडीह ,वार्ड नंबर 5 से वार्ड परिषद संजय रावत मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाओं के नाम जमीन होने से महिला का आमदनी बढ़ जाता है और समाज में उनका सम्मान बढ़ जाता है। आमदनी से महिला अपना रोज़गार शुरू कर सकती है। जब परिवार के लोग उनको सम्मान से देखते है तो महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। महिलाओं के नाम जमीन होने से समाज में महिलाओं को फायदा होगा।