बिहार राज्य के जमुई जिला से डब्लू पंडित ने अभिलाष से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन में अभी काफी बदलाव आया है।समय से ना वर्षा हो रही है ना ही गर्मी हर मौसम देर से आ रहा है। इस बदलाव का कारण भी हम लोग ही है। जनसँख्या वृद्धि के साथ ही हम अपनी जरूरतों को पूरा करने में इतने लीन हैं की जलवायु को नुक्सान पहुँचा रहे हैं।बड़े-बड़े शहरों में पेड़-पौधों की कटाई कर घर बनाया जा रहा है। जंगल को हमलोग शहर बना दे रहे हैं। जिसके कारण हमलोग का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।इसके साथ ही खेती-बाड़ी में भी बड़ा बदलाव आया है।क्योंकि सही समय में वर्षा नहीं होने के कारण वो फसल नहीं लगा पाते हैं।जिसके कारण उनके पास खेत होते हुए भी वो बाहर पलायन को मजबूर हो जाते हैं।