बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की छोटे से बादाम में इतने सारे गुण छुपे होते हैं जिनके बारे में हम लोग नहीं जानते। इसमें फाइबर, प्रोटीन, फैट, विटामिन E, मेग्निशियम होता है। इन सबके अलावा इसमें कॉपर, विटामिन B2 एवं फास्फोरस भी होता है। बादाम, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेड जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भी भरपूर होता है। अगर आप 7 दिन तक लगातार खाली पेट 3 से 5 बादाम खा लेते हैं, तो आपकी कई सारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। यदि आपको कमजोरी की वजह से कमर दर्द हो रहा है तो बादाम इसमें फायदा पहुंचा सकती है।हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम को भी ये पूरी तरह खत्म कर देता है।बादाम ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ने से रोकता है और इंसुलिन के स्त्राव को बढ़ाता है। इसलिए यह डायबिटीज के लिए भी अच्छी मानी जाती है।पाचन क्रिया अच्छी तरह होती है और कब्ज की समस्या दूर करने में मदद करता है।