बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की उम्र बढ़ने के साथ भूलने की बीमारी होना आम है, लेकिन सेहतमंद खान-पान को अपनाकर आप इस पर जीत हासिल कर सकते हैं यानी बुढ़ापे में भी अपनी याददाश्त को दुरुस्त रख सकते हैं। यह कैसे होगा, इसके बारे में वैज्ञानिक काफी समय से शोध कर रहे हैं। ऐसे ही एक शोध में बताया गया है कि संतरे का जूस और बेर जैसे फलों का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है। खासकर पुरुषों में इसका ज्यादा असर होता है।
