बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की अंडा अगर आपकी सेहत बना सकता है तो बिना जानकारी के इसका सेवन आपकी सेहत बिगाड़ भी सकता है। यदि आपको ये सुनकर मजाक लग रहा है तो इसको हल्के में न लें। आपको बता दें कि रोजाना ज्यादा अंडे खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकता है और हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है। रोजाना ज्यादा मात्रा में अंडे खाने से इनमें मौजूद उच्च कैलोरी वजन बढ़ा सकती हैं।अंडे में सारा कोलेस्ट्रोल और फैट इसके पीले भाग में होता है। तो यदि सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो अंडे को पकाने से पहले या उबालने के बाद इसके पीले भाग जिसे योक कहा जाता है, को अलग निकाल लेना चाहिए। इस प्रकार केवल अंडे का सफेद भाग यदि रोज़ भी खाया जाए तो इससे कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि लाभ ही होता है।वे लोग जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज़ व हृदय संबंधी रोग होते हैं, उन्हें अंडे का पीला भाग बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
