बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की हमारे देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध और यात्रियों की यात्रा के दौरान अकाल मौत के बढ़ते आँकड़े इस बात पर विचार करने को विवश कर देते है की इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है।सिर्फ सरकारी तंत्र की या हम सभी की।अपराधों के वीभत्स रूप और आँकड़े कहते हैं इसके लिए हम सबको विचार करना होगा और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी।स्वयं को भी सचेत रहने की जरूरत रहती है क्यूंकी कई बार छोटी लापरवाही भी बड़े अपराध को अंजाम दे देती है।
