बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की जनसँख्या वृद्धि पर लगाम लगाना बेहद जरुरी हो गया है। अधिक लोगों के लिए अधिक भोजन और अधिक संसाधन की आवश्यकता होती है।बढ़ती जनसँख्या से प्रदूषण भी बढ़ने लगा है।पेय जल दुषित हो गया हैं और वाहनों की सँख्या बढ़ने से वायु और ध्वनि प्रदूषण भी बद गया है।प्रदूषण के कारण ही कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे है हम सब।प्राकृतिक संसाधनों का भी दोहन होने से भविष्य में कई समस्याएँ उतपन्न हो सकती है।पानी की समस्या भी विकराल रूप लेने लगी है।समय रहते ही हमें सँभल जाने की जरुरत है